विश्व बैंक देगा 500 मिलियन डॉलर, भागलपुर समेत आधे दर्जन शहरों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Published by :BRAJESH NANDAN MAD
Published at :10 May 2026 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैंक देगा 500 मिलियन डॉलर, भागलपुर समेत आधे दर्जन शहरों में बढ़ेंगी सुविधाएं

तेजी से बढ़ती आबादी और शहर में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए भागलपुर के सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ी पहल की तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

भागलपुर. तेजी से बढ़ती आबादी और शहर में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए भागलपुर के सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ी पहल की तैयारी शुरू हो गयी है. राज्य सरकार ने भागलपुर को उन चयनित शहरों में शामिल किया है, जहां विश्व बैंक के सहयोग से बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम चलाया जायेगा. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, गयाजी, पूर्णिया व अन्य शहर है. विश्व बैंक की ऋण सहायता राशि से शहरों में नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भागलपुर को आर्थिक गतिविधियों और रोजगार का मजबूत केंद्र बनाना है. इसके तहत शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, नगर निकायों की कार्य क्षमता बढ़ाने और शहरी सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया जायेगा. नगर विकास और आवास विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीइए) को समर्पित किया जायेगा. सहमति प्राप्त होने पर संबंधित विस्तृत परियोजना दस्तावेज और ऋण एकरारनामा विश्व बैंक के साथ हस्ताक्षरित करने से पूर्व पुन: मंत्रीपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा.

सड़क, जलनिकासी, सार्वजनिक सुविधाओं पर खर्च होगी राशि

राज्य सरकार विश्व बैंक के सहयोग से अगले 10 वर्षों तक यह कार्यक्रम संचालित करेगी. इसके लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद एकरारनामा किया जायेगा. योजना को राज्य में सतत और जलवायु-संवेदनशील शहरी विकास की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.

भागलपुर में इस योजना के तहत सड़क, जलनिकासी, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किये जाने की संभावना है. साथ ही निजी निवेश को भी बढ़ावा देने की तैयारी है.

विश्व बैंक देगा 500 डॉलर मिलियन की सहायता

बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के लिए विश्व बैंक की ओर से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. ऐसे यह प्रोजेक्ट 715 डॉलर मिलियन की है, जिसमें 215 डॉलर मिलियन राज्य अंशदान होगा. राज्य मंत्रिपरिषद की 6 मई 2026 को हुई बैठक में इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है.

यह कार्यक्रम तीन चरणों में लागू किया जायेगा. इसमें राज्य सरकार भी अपनी हिस्सेदारी के तहत निवेश करेगी. सरकार का लक्ष्य भागलपुर समेत चयनित शहरों को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत और आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करना है.

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि सुनियोजित शहरी विकास से भागलपुर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. इसके साथ ही शहर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध हो सकेगा.

तीन चरण में जारी होगी ऋण सहायता राशि

चरण-1

वर्ष 2027-2030 : 215 डॉलर मिलियन

चरण-2

वर्ष 2030-2035 : 357 डॉलर मिलियन

चरण-3

वर्ष 2033-2037 : 143 मिलियन डॉलर

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन