Bhagalpur News: प्रेमी युगल ने चोरी से की शादी, अब बालिग होने का करेंगे इंतजार

Updated at : 07 Mar 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: प्रेमी युगल ने चोरी से की शादी, अब बालिग होने का करेंगे इंतजार

नवगछिया थाना में किशोर-किशोरी के प्रेम-प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा दिन भर चला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवगछिया

नवगछिया थाना में किशोर-किशोरी के प्रेम-प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा दिन भर चला. बताया गया कि नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर व किशोरी गांव के ही शिव मंदिर में गुरुवार की रात शादी कर ली. शादी से लड़का पक्ष को एतराज था. शादी कर लड़का जैसे ही लड़की को लेकर घर पहुंचा. लड़के की मां ने लड़का व लड़की को एक रूम में बंद कर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी.

112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच कर लड़का-लड़की को थाना ले आयी. रात से ही वर-वधु पक्ष के परिजनों का जमघट लगा रहा. शुक्रवार की शाम नवगछिया थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का समझौता करवा दिया. दोनों पक्ष के लोग लड़का व लड़की को बालिग होने तक अपने-अपने घर में रहने के लिए राजी हुए. दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने नाबालिग संतान को घर लेकर गये. थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन