bhagalpur news.मरीज को नहीं मिला डॉक्टर, परिजन को खुद लगाना पड़ा ऑक्सीजन मास्क

Updated at : 20 Apr 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.मरीज को नहीं मिला डॉक्टर, परिजन को खुद लगाना पड़ा ऑक्सीजन मास्क

सड़क दुर्घटना में घायल बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के सुल्तान अंसारी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के लिए समय पर चिकित्सक नहीं मिले

विज्ञापन

आशुतोष कुमार, भागलपुर सड़क दुर्घटना में घायल बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के सुल्तान अंसारी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के लिए समय पर चिकित्सक नहीं मिले. हालत बिगड़ते देख मरीज के परिजनों ने खुद ही उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया. सांसों की लड़ाई लड़ रहे मरीज को बचाने की कोशिश का यह दृश्य देखकर लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया. परिजनों ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसे के बाद मरीज को तुरंत अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के इंतजार में काफी वक्त निकल गया. डॉक्टरों की अनुपलब्धता ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया. यह मामला न सिर्फ मायागंज अस्पताल की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर भी गंभीर सवाल उठाती है. मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ हेमशंकर शर्मा ने बताया कि मरीज का इलाज तत्काल शुरू हुआ था. परिजन अपने मन से ऑक्सीजन मास्क लगाने लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन