भागलपुर में गंगा में डूबने से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, मुंडन समारोह में आया था परिवार

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur ganga drowning news

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

Bihar News: भागलपुर में गंगा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मुंडन समारोह में पहुंचे एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में डूबने लगे. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गोलसड़क के पास गंगा घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

मुंडन समारोह में शामिल होने आया था परिवार

जानकारी के अनुसार ओलपुरा गांव के एक परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए गंगा घाट पहुंचे थे. मुंडन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के कुछ लोग गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए. इसी दौरान चार लोग अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास शुरू किया.

तीन युवकों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान कृष्णा उर्फ छोटू (पिता- नंदलाल साह), बॉबी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) और सन्नी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से जुड़े थे. अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है.

महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना के दौरान रुक्मणि देवी भी गंगा में डूबने लगी थीं. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उन्हें घोघा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बाद में तीनों के शव बरामद कर लिए गए. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read: जहानाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदली, आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद में इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन