स्टॉप सेंटर का उद्देश्य समेकित सहायता उपलब्ध कराना
वन स्टॉप सेंटर का एसडीओ व उप निदेशक आयकर ने किया औचक निरीक्षण, | Prabhat Khabar Network
वन स्टॉप सेंटर का एसडीओ व उप निदेशक आयकर ने किया औचक निरीक्षण,
कहलगांव (भागलपुर) . महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, कहलगांव का शनिवार को उप निदेशक आयकर कुमारी सुनीता एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी वन स्टॉप सेंटर कृष्णा चंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली, पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जांच की. अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन-181, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचईडब्ल्यू) तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की.
आपके शहर में
केंद्र का किया निरीक्षण
केंद्र प्रशासक ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, मानव तस्करी एवं अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही स्थान पर समेकित सहायता उपलब्ध कराना है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध अस्थायी आश्रय, चिकित्सीय सहायता, पुलिस एवं कानूनी सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग, केस मैनेजमेंट तथा पुनर्वास संबंधी सेवाओं की समीक्षा की.
समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
केस रिकॉर्ड, सेवा प्रदाय व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आश्रय सुविधाओं का भी अवलोकन किया. पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणिशंकर, जिला मिशन समन्वयक तबरेज़ खान, , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कहलगांव पवन कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोविंद कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए