‘खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ’ क्विज में भागलपुर की महिलाओं ने मारी बाजी, रुचिका को मिला मेगा ड्रा में वाशिंग मशीन

Updated:
विज्ञापन

रुचिका ने जीता मेगा ड्रा, ‘खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ’ में मिला इनाम

भागलपुर की रुचिका मेहता ने 'खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ' क्विज प्रतियोगिता में मेगा ड्रा जीतकर वाशिंग मशीन अपने नाम की. सनराइज मसाले और प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कई महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Quiz, Bhagalpur: भागलपुर. सवालों के जवाब देते-देते जब किस्मत ने साथ दिया तो भागलपुर की रुचिका मेहता के घर पहुंच गयी बड़ी खुशी. सनराइज मसाले और प्रभात खबर की ओर से आयोजित ‘खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ’ क्विज प्रतियोगिता में भागलपुर की रुचिका मेहता मेगा ड्रा की विजेता बनीं. उन्हें पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में भागलपुर की कई महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. क्विज के सवालों के जवाब देने से शुरू हुआ यह सफर पुरस्कार मिलने तक पहुंचा तो प्रतिभागियों की खुशी देखते ही बनी.

36 सवालों ने बढ़ाया रोमांच

‘खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ’ क्विज प्रतियोगिता के तहत प्रभात खबर में सोमवार से शनिवार तक लगातार 36 क्विज प्रश्न प्रकाशित किए गए. पाठकों ने इन सवालों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सही जवाब देकर प्रतियोगिता के अगले चरण में जगह बनाई.

हर राउंड में सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया. पहले चरण में विजेताओं को सनराइज मसाला गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया.

इसके बाद प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ा. बिहार और झारखंड में लकी ड्रॉ आयोजित किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मंगलवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

किसी को डिनर सेट, तो किसी को मिला एयर फ्रायर

लकी ड्रॉ में विजेता बने प्रतिभागियों को उनकी पसंद और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग किचन आइटम दिए गए. किसी को डिनर सेट मिला तो किसी को मिक्सर ग्राइंडर और न्यूट्री ब्लेंड जैसे उपयोगी सामान मिले.

विजेताओं को इंडक्शन और एयर फ्रायर जैसे किचन आइटम भी पुरस्कार में दिए गए. इसके अलावा सभी विजेताओं को सनराइज मसाले की ओर से विशेष गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया.

भागलपुर यूनिट के इन प्रतिभागियों को मिला सम्मान

भागलपुर यूनिट की ओर से रुचिका मेहता, रीना पांडेय, दीप शिखा भारती, रीना देवी, राधा कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनम प्रिया और पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया.

इन प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार सिर्फ एक उपहार नहीं था, बल्कि उनकी भागीदारी और उत्साह की पहचान भी रहा.

रुचिका बोलीं, प्रभात खबर से बढ़ा हौसला

मेगा ड्रा में वाशिंग मशीन जीतने वाली रुचिका मेहता ने कहा कि जब से भागलपुर में प्रभात खबर आया है, तब से वह इसे खरीदती हैं. उन्होंने कहा कि आज उपहार पाकर उनका हौसला और बढ़ गया है.

रुचिका ने कहा कि प्रभात खबर महिलाओं को उचित मंच देने का काम कर रहा है और यह बहुत अच्छी बात है.

‘घर में रहकर भी खुद और समाज के लिए कुछ कर सकती हूं’

प्रतियोगिता की विजेता रीना पांडेय ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि उपहार पाकर गर्व महसूस हो रहा है. इससे उन्हें यह साहस मिला है कि घर में रहने के बाद भी वह खुद और समाज के लिए कुछ कर सकती हैं.

उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.

महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मिला मंच

दीप शिखा भारती ने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रभात खबर आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहे. ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है.

पुरस्कार मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं.

Prabhat Khabar Quiz, Bhagalpur: पाठकों की भागीदारी ने बनाया आयोजन खास

‘खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ’ क्विज प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें पाठकों को लगातार कई दिनों तक जोड़कर रखा गया. रोज प्रकाशित होने वाले सवालों ने प्रतियोगिता को लेकर उत्सुकता बनाए रखी.

सही जवाब देने के साथ प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार जीतने की उम्मीद भी बनी रही. अब पुरस्कार वितरण के बाद विजेताओं के चेहरे पर खुशी इस आयोजन की सफलता की कहानी कह रही थी.

Also Read: Patna Student Protest : वाटर कैनन के सामने शैंपू लगाकर प्रदर्शनकारियों का 'रेन डांस', हंगामा-लाठीचार्ज में महिला पुलिसकर्मी-छात्रा घायल

Also Read: 'प्लीज छोड़ दीजिए सर', ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन