bhagalpur news. शिक्षकों को माह के एक तारीख को मिले वेतन : एसीएस

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:32 AM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बी राजेंदर ने कहा कि शिक्षकों को माह के एक तारीख को हरहाल में वेतन भुगतान करे

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बी राजेंदर ने कहा कि शिक्षकों को माह के एक तारीख को हरहाल में वेतन भुगतान करे. साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों को सेवांत लाभ समय पर दे. जिनका बकाया सेवांत लाभ है, उन्हें तत्काल भुगतान करें. उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को जिला शिक्षा विभाग में आरडीडीई, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ सहित कर्मचारियों के साथ बैठक में कही. दरअसल, एसीएस शिक्षा विभाग के नये भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे. भवन स्थित कार्यालय को देखा. करीब आधा घंटे तक विभाग में रहे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक में कहा कि सीएफएमएस से जुड़े लंबित कार्यों का जल्द निपटारा करे. इसके अलावा मातृ अवकाश व पितृ अवकाश से जुड़े मामले का भी तेजी से निष्पादन करें. अधिकारियों को कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि मुख्यालय के निर्देशों का समय से पालन नहीं किया जाता है. इसे लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिये.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन