इंटर की परीक्षा में सेकेंड आने पर डिप्रेशन में छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 8:44 PM
शाहकुंड थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के अवधेश कुमार सिंह की 17 वर्षीय बेटी सुरूची कुमारी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी.
शाहकुंड थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के अवधेश कुमार सिंह की 17 वर्षीय बेटी सुरूची कुमारी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी. तीन अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन सुरूची को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका के पिता ने बरारी पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा है कि उनकी बेटी ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी. परीक्षा में वो सेकेंड आयी थी. इसकी वजह से डिप्रेशन में थी. काफी समझाने-बुझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन बुधवार को वह घर में रखा कीटनाशक खा ली. इसके बाद वे लोग उसे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










