केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित पर चलेगा मुकदमा

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 11:47 PM

विज्ञापन

नाथनगर में 17 मार्च, 2018 को हिंसा भड़काने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे सहित नौ के विरुद्ध दर्ज केस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए गृह विभाग ने भागलपुर पुलिस को अभियोजन स्वीकृति दे दी है.

विज्ञापन

भागलपुर : नाथनगर में 17 मार्च, 2018 को हिंसा भड़काने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे सहित नौ के विरुद्ध दर्ज केस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए गृह विभाग ने भागलपुर पुलिस को अभियोजन स्वीकृति दे दी है. अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद भागलपुर के एसएसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता (आइओ) को न्यायालय में कांड संख्या 176/18 के आरोपितों के विरुद्ध जल्द चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है.

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नाथनगर थाने में 17 मार्च, 2018 को दर्ज कांड संख्या 176/18 में अर्जित शाश्वत चौबे सहित जिन नौ लोगों को हिंसा भड़काने के लिए आरोपित बनाया गया था, उनके विरुद्ध पुलिस जांच में आरोपों को सत्य पाया गया था. इसके बाद संवेदनशील मामला होने की वजह से नौ आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दायर करने के लिए गृह विभाग से अभियोजन स्वीकृति मांगी थी. कुछ दिन पूर्व ही गृह विभाग ने यह स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद आइओ को न्यायालय में जल्द चार्जशीट दायर करने का आदेश दिया गया है. बता दें कि 17 मार्च, 2018 के दिन हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या को भागलपुर में निकाले गये जुलूस के बाद नाथनगर थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी.

इसमें कई आम लोग, पुलिसकर्मी सहित दोनों पक्ष की ओर से उपद्रवी जख्मी हुए थे. मामले में पुलिस ने अपने बयान पर 17 मार्च 2018 को ही नाथनगर थाना में दो कांड दर्ज किये गये थे. तत्कालीन नाथनगर में प्रतिनियुक्त एसआइ हरि किशोर सिंह के लिखित शिकायत पर दर्ज किये गये कांड संख्या 176/18 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे, अभय कुमार घोष, प्रमोद वर्मा, देव कुमार पांडेय, निरंजन सिंह, संजय भट्ट, सुरेंद्र पाठक, अनुप लाल साह और प्रणव साह सहित 400 से 500 अज्ञात लोगाें को हिंसा भड़काने के मामले में आरोपित बनाया गया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन