bhagalpur news. अबीर-गुलाल, फगुआ और शायरी से सराबोर हुआ टीएनबी परिसर

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अबीर-गुलाल, फगुआ और शायरी से सराबोर हुआ टीएनबी परिसर

टीएनबी महाविद्यालय में शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

टीएनबी महाविद्यालय में शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. गीत-संगीत, फगुआ और शायरी से पूरा परिसर रंगोत्सव के उल्लास में सराबोर हो गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो दीपो महतो ने कहा कि होली केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है. यह पर्व समाज को जोड़ने और प्रेम का संदेश देने का कार्य करता है. उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के बीच भी आपसी सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करें.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह सिंडिकेट सदस्य डाॅ मुश्फिक आलम ने सूफी संत अमीर खुसरो की रचनाओं में वर्णित होली प्रसंग का उल्लेख किया. कहा कि जब समाज में धार्मिक विभाजन की स्थितियां थीं, तब खुसरो ने अपनी काव्यधारा से प्रेम और एकता का संदेश दिया. उनकी रचनाएं आज भी निजामुद्दीन दरगाह में गायी जाती हैं और हिंदू-मुस्लिम एकता की भावना को सशक्त करती हैं.

समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने होली को आध्यात्मिक प्रेम, सांस्कृतिक समन्वय और सामाजिक सद्भाव का जीवंत प्रतीक बताया. इस अवसर पर मालपुआ सहित पारंपरिक व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया. संघ के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डाॅ कुमार कार्तिक ने किया. मौके पर डाॅ रविशंकर चौधरी, डाॅ प्रज्ञा राय, डाॅ जैनेंद्र, डाॅ राजीव कुमार सिंह और डाॅ अंशुमन सुमन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन