bhagalpur news. छात्रों की गिर रही उपस्थिति, अभिभावकों से सहयोग लेगा मारवाड़ी कॉलेज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. छात्रों की गिर रही उपस्थिति, अभिभावकों से सहयोग लेगा मारवाड़ी कॉलेज

मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को प्रधानाचार्य प्रो संजय कुमार झा की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को प्रधानाचार्य प्रो संजय कुमार झा की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसका मुख्य एजेंडा छात्र-छात्राओं की गिरती उपस्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श करना था. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जायेगी. इसके लिए अविभावकों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि उपस्थिति को लेकर जागरूकता बढ़ायी जा सके और अभिभावकों का सहयोग प्राप्त हो सके. निर्णय के अनुसार, यह अभिभावक-शिक्षक बैठक यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा के दौरान आयोजित की जायेगी. बैठक की तिथि निर्धारण के लिए प्रधानाचार्य को अधिकृत किया गया है. इसके अतिरिक्त, यूजी सेमेस्टर थ्री और फाइव की आंतरिक परीक्षा का कार्यक्रम होली पर्व के तुरंत बाद जारी किया जायेगा. बैठक में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. सभी ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति व अनुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन