bhagalpur news. भागलपुर की छात्राओं ने राज्यस्तरीय मेला में दी प्रस्तुति

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर की छात्राओं ने राज्यस्तरीय मेला में दी प्रस्तुति

राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद में प्रोजेक्ट आधारित अधिगम (पीबीएल) राज्यस्तरीय मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया

विज्ञापन

राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद में प्रोजेक्ट आधारित अधिगम (पीबीएल) राज्यस्तरीय मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया. मेले में बिहार के सभी 38 जिलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनव मॉडल, वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय अवधारणाओं पर आधारित गतिविधियां और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये.

विज्ञान वर्ग में मदन लाल कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं आस्था कुमारी (वर्ग सात) व रिमझिम कुमारी (वर्ग आठ) ने मार्गदर्शक शिक्षिका नीलू भारती के निर्देशन में प्रभावशाली प्रस्तुति दी. वहीं गणित वर्ग में मध्य विद्यालय दीननगर पुरैनी उत्तरी की छात्राओं आफरीन व आफरीन-द्वितीय (वर्ग आठ) ने शिक्षिका फूल कुमारी के मार्गदर्शन में गणित आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किया. जिले की ओर से समन्वय में जिला शिक्षा समन्वयक रविश चंद, डायट संकाय सदस्य चंचला कुमारी, इंवाल्व लर्निंग सॉल्यूशंस के राहुल व जिला तकनीकी समूह से नम्रता मिश्रा ने प्रतिनिधित्व किया. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव उपस्थिति थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन