ePaper

bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Updated at : 19 May 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 34 वर्षीय इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता निवासी भीम पासवान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 34 वर्षीय इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता निवासी भीम पासवान की मौत हो गयी. वे स्कूटी से भागलपुर काम पर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना स्थल पर ही भीम की मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विक्रमशिला टीओपी पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के माध्यम से मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी. सोमवार को दोपहर बाद तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मामले की प्राथमिकी बरारी थाने में दर्ज कर ली गयी है. भीम कुमार पासवान भागलपुर जिला सहित आसपास के इलाके में विभिन्न जगहों पर खाना बनाने का काम करते थे. भीम कुमार शादीशुदा थे. पत्नी रूबी देवी और उनके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भांजे सुनील कुमार पासवान ने बताया कि भीम पासवान अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से घर पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन