Bhagalpur news होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थानाध्यक्षों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थानाध्यक्षों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला

पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पीरपैंती थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया

विज्ञापन

पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पीरपैंती थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च सुंदरपुर ,पीरपैंती बाजार ,शेरमारी बाजार, जगदीशपुर मोड तक पहुंचा. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों के बीच सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया.

कहलगांव. शिवनारायणपुर,अंतिचक रशलपुर थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में थाना के पुलिस जवानों ने असामाजिक तत्वों को संदेश दिया कि अगर होली में किसी तरह की व्यवधान डालने की कोशिश, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. लोगों से सौहार्द पूर्ण ढंग से होली मनाने का अपील की गयी. क्षेत्र में अमन चैन बहाल रखने के लिए सभी को मिलजुल कर रहने को कहा. नशा सेवन करने वालों पर विशेष नजर रखने व शराब बेचने वालों पर नकेल कसने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. हर हाल में होली त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने व आम लोगों से अफवाह से बचने की अपील की गयी.

सन्हौला

थानाध्यक्ष रुपेश कुमार और सनोखर थानाध्यक्ष पंकज किशोर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में करीब चार हजार पुलिसकर्मी सादे लिबास में तैनात रहेंगे.थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने किसी राहगीर, बुजुर्ग या इमरजेंसी कार्य से जा रहे व्यक्ति पर जबरन रंग या कीचड़ न डालने की अपील की.

सुलतानगंज

डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णगढ़ से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे. जिन्होंने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.सुलतानगंज, बाथ व अकबरनगर थाना क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान एवं चौकीदारों की तैनाती की गयी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके. सुलतानगंज थाना क्षेत्र में थाना सुरक्षित एवं गश्ती दल सहित कुल 22 चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. बाथ थाना क्षेत्र में थाना सुरक्षित सहित 13 चिह्नित स्थानों पर तथा अकबरनगर थाना क्षेत्र में थाना सुरक्षित सहित 10 चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन