बस चेकिंग में नाबालिग के पास से मिली 9 किलो चांदी की ईंट, कागजात गायब तो आयकर विभाग की हुई एंट्री

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग के पास से मिली नौ किलो चांदी की ईंट

जगदीशपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग के पास से 9 किलो 100 ग्राम चांदी की ईंट बरामद की. नाबालिग खरीद के कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया.

विज्ञापन

जगदीशपुर. बाइपास पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बस से नाबालिग युवक के पास से 9 किलो 100 ग्राम चांदी की ईंट बरामद की. चांदी बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी. आयकर विभाग की टीम पुलिस के साथ मिलकर चांदी के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाबालिग ने खुद को चांदी की दुकान का कर्मचारी बताया

पुलिस के अनुसार नाबालिग युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सोने-चांदी की दुकान में काम करता है. उसके मुताबिक वह साहेबगंज के बरहट से चांदी लेकर उसे कटिंग कराने के लिए भागलपुर जा रहा था.

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नाबालिग मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है, जबकि उसके परिजनों की दुकान झारखंड के साहेबगंज जिले में है.

खरीद से जुड़े कागजात नहीं कर सका पेश

चांदी मिलने के बाद पुलिस ने युवक को उसकी खरीदारी से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का अवसर दिया. हालांकि, वह चांदी से संबंधित आवश्यक कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका.

इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को इसकी सूचना दी. अब पुलिस और आयकर विभाग की टीम चांदी के स्रोत, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और पूरे मामले की जांच कर रही है.

विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध

पुलिस ने नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध कर लिया है. पुलिस चांदी की बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चांदी कहां से लाई गयी थी और इसे भागलपुर क्यों ले जाया जा रहा था.

सत्यापन के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बाइपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद चांदी का सत्यापन किया जा रहा है. चांदी से संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन