न्यू फरक्का में भूमि धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, 13436 अमृत भारत समेत कई ट्रेनें रद्द

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

न्यू फरक्का स्टेशन के पास भूमि धंसने की घटना ने रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है. इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनें, जिनमें गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है, रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें.

विज्ञापन

भागलपुर. मालदा डिवीजन के न्यू फरक्का स्टेशन के पास भूमि धंसने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. इसके चलते चार सितंबर को चलने वाली 13436 गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन भागलपुर होकर गुजरती है. इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. पांच सितंबर को चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर भी इसका असर पड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार सितंबर को ये ट्रेनें रद्द की गयी

चार सितंबर को निम्न ट्रेनों को रद्द किया गया है:

  • 13170 सहरसा-सियालदह हाटे बजारे एक्सप्रेस
  • 13190 बालुरघाट-सियालदह एक्सप्रेस
  • 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
  • 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 13064 बालुरघाट-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13150 अलीपुरद्वार-सियालदह कंचनकन्या एक्सप्रेस
  • 12344 हल्दीबाड़ी-सियालदह दार्जिलिंग मेल
  • 12378 न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह पदातिक एक्सप्रेस
  • 13432 बालुरघाट-नबद्वीप धाम एक्सप्रेस
  • 13436 गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस
  • 63031/63032 अजीमगंज-कटवा-अजीमगंज मेमू
  • 53055/53056 कटवा-अहमदपुर-कटवा पैसेंजर
  • 63039/63040 कटवा-अहमदपुर-कटवा मेमू

पांच सितंबर को भी कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

भूमि धंसने की घटना का असर पांच सितंबर को चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है. इस दिन निम्न ट्रेनों को रद्द किया गया है:

  • 08048 नाहरलागुन-संतरागाछी विशेष
  • 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस
  • 13148 बामनहाट-सियालदह उत्तरबंगा एक्सप्रेस
  • 13150 अलीपुरद्वार-सियालदह कंचनकन्या एक्सप्रेस
  • 12344 हल्दीबाड़ी-सियालदह दार्जिलिंग मेल
  • 13190 बालुरघाट-सियालदह एक्सप्रेस
  • 12378 न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह पदातिक एक्सप्रेस
  • 13116 जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस
  • 13146 राधिकापुर-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 13160 जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13054 राधिकापुर-हावड़ा कुलिक एक्सप्रेस
  • 13162 बालुरघाट-कोलकाता तेभागा एक्सप्रेस
  • 13142 न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस
  • 13012 मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस

भागलपुर होकर जाने वाली ट्रेनों पर भी असर

न्यू फरक्का के पास भूमि धंसने की वजह से इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. खास तौर पर गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस के रद्द होने से भागलपुर के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन