bhagalpur news. होली पर बिजली में खराबी आयेगी तो कॉल करने पर तुरंत किया जायेगा ठीक

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 02 Mar 2026 10:20 PM

विज्ञापन

होली में शहरवासियों को बिजली कटौती की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. पर्व को देखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है.

विज्ञापन

होली में शहरवासियों को बिजली कटौती की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. पर्व को देखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है. किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल की जायेगी. शहर में तार टूटने, फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर खराब होने या अन्य तकनीकी कारणों से यदि आपूर्ति बाधित होती है, तो उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होते ही क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को मौके पर भेजा जायेगा. विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अधिकांश मामलों में आधे घंटे के अंदर समस्या दूर कर दी जायेगी. कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और लाइनमैन को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है. मुख्यालय स्तर से भी अभियंताओं को निर्देश जारी किये गये हैं कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाये. संबंधित विद्युत उपकेंद्रों पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है. तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष होली को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर ने विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया है. इसका संचालन 5 मार्च तक मायागंज स्थित अंचल कार्यालय परिसर में दो पालियों दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जायेगा. अधीक्षण अभियंता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाये जाये. बिजली की गड़बड़ी पर यहां करें कॉल 1. विद्युत सब डिवीजन, मोजाहिदपुर : मोहल्ला : स्टेशन, सोनापट्टी, लोहापट्टी, पटलबाबूरोड, भगत सिंह चौक, टोला, काजवली चौक, वेरायटी चौक से खलीफाबाग चौक, तातारपुर व मुंदीचक, उर्दू बाजार, लहेरी टोला जूनियर इंजीनियर : 9264428005. —– मोहल्ला : अलीगंज से मस्जिद, लोहिया पुल के उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी, कुतुबगंज, मिरजानहाट, मोहद्दीनगर, मारुफचक, हसनगंज, काजीचक जूनियर इंजीनियर : 9264428004. ——- मोहल्ला : गोलाघाट से शंकर टॉकीज, खलीफाबाग, बूढ़ानाथ, जोगसर चौक से शंकर टॉकीज, लाजपत पार्क जूनियर इंजीनियर : 9264428006. —————- 2. विद्युत सब डिवीजन, तिलकामांझी मोहल्ला : भीखनपुर, बरहपुरा, आनंदबाग, मुंदीचक, मिनी मार्केट जूनियर इंजीनियर : 9264428014. ————— मोहल्ला : मशाकचक, खंजरपुर, आदमपुर, कोयलाघाट, एसएम कॉलेज रोड जूनियर इंजीनियर : 9264428013. ——– मोहल्ला : बरारी, अस्पताल, कुप्पा घाट, तिलकामांझी, बहादुरपुर, गंगापुर, सोइन खान भट्टा, जेल रोड जूनियर इंजीनियर : 9264428012. 3. विद्युत सब डिवीजन, नाथनगर मोहल्ला : तातारपुर, परबत्ती, आसानंदपुर, कबीरपुर, विश्वविद्यालय जूनियर इंजीनियर : 9264428009. मोहल्ला : चंपानगर, चंपानाला, मनसकामनानाथ नाथनगर जूनियर इंजीनियर : 9264428010. मोहल्ला : चंपानगर, महाशय ड्योढ़ी, सीटीएस रोड, दीन मोहम्मदपुर लेन, नरगा, देवी मंडप लेन जूनियर इंजीनियर : 9264428008. जूनियर इंजीनियर के नहीं सुनने पर असिस्टेंट इंजीनियर को बताएं 1. मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन : असिस्टेंट इंजीनियर 9264428002. 2. नाथनगर विद्युत सब डिवीजन : असिस्टेंट इंजीनियर : 9264428007. 3. तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन : असिस्टेंट इंजीनियर : 9264428011. 4.अलीगंज विद्युत सब डिवीजन : असिस्टेंट इंजीनियर : 9264428015. यहां भी कर सकते हैं शिकायत विद्युत कार्यपालक अभियंता (शहरी): 9264428001. ————————— पहले यहां करें कॉल : फ्यूज कॉल सेंटर 1. मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन : मिरजानहाट सेक्शन : 9031683585 नयाबाजार सेक्शन : 9031683586 पावर हाउस : 9264437084 2. तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन: तिलकामांझी सेक्शन: 9031683587 नॉर्थ सेक्शन: 9031683593 साउथ सेक्शन : 9264437085 3. विद्युत सब डिवीजन, नाथनगर : 9262391869.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन