bhagalpur news. मिनी मैराथन में रमन राज व सैनी प्रिया को प्रथम स्थान

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 1:16 AM

विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में रविवार को हबीबपुर में मिनी मैराथन ओपन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में रविवार को हबीबपुर में मिनी मैराथन ओपन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. संघ के अध्यक्ष जेड हसन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया. पुरुष के लिए सात किलोमीटर व महिला धावक के लिए तीन किलोमीटर ओपन दौड़ तय किया गया था. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रमन राज प्रथम, रवि रोशन द्वितीय, भोला साह तीसरे, ऋतु राज चौथे, कुमार संजीत, अभिजीत कुमार, ऋषि कुमार, धीरज कुमार, अंकित कुमार को सफलता मिली. वहीं, महिला वर्ग सैनी प्रिया प्रथम, नीतू कुमारी द्वितीय, सोनाली कुमारी तृतीय, दिव्याग्नि कुमारी चौथे, पल्लवी कुमारी, खुशी कुमारी, अंगूरी कुमारी, रिया रानी, ऋचा कुमारी, नीतू कुमारी को सफलता मिली. संघ के सचिव नसर आलम ने बताया कि एक से तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया गया. जबकि चार से 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाणपत्र दिया गया. अन्य खिलाड़ियों को भी प्रमाणपत्र दिया गया. मौके पर अकरम अली, हरीश खान, शिशु पालभारती, फारूक आजम, सादिक हसन, मुराद, मुरारी कुमार, कुंदन कुमार, राजा कुमार, शाहिद हसन, शाहबाज अंसारी, सिकंदर, मुन्ना हाजी, सुरेंदर कुमार, मो रिजवान, कृष्ण कुमार, विक्की कुमार, कुंदन कृष्ण, उमेश पासवान, अबू जुलबाब आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन