Bhagalpur News: नवगछिया बॉल बैडमिंटन टीम की कमान राजा व अभिलाषा को

बिहार राज्य सीनियर एकल व युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दोनों वर्गों की टीमें घोषित
– बिहार राज्य सीनियर एकल व युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दोनों वर्गों की टीमें घोषित
प्रतिनिधि, बिहपुर
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 8 व 9 मार्च को बिहार राज्य सीनियर एकल, युगल (पुरुष /महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा. शुक्रवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर दोनों वर्गों की टीम का चयन किया गया. नवगछिया पुलिस जिला सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा करते हुए राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि घोषित टीम के पुरुष वर्ग में राजा कुमार (कप्तान) अंकित कुमार शर्मा, गुलशन कुमार, पुष्कर कुमार, आशीष उर्फ सन्नी कुमार व सूरज कुमार के अलावा टीम कोच अभिषेक कुमार हैं.जबकि, महिला वर्ग में अभिलाष कुमारी (कप्तान) कोमल कुमारी, मौसम कुमारी, अन्नू कुमारी, रूपा कुमारी, जूली कुमारी समेत टीम कोच निकिता सिंह राजपूत शामिल हैं. चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला बॉल बैडमिंटन संघ कोषाध्यक्ष दिव्यप्रियदर्शी, राहुल कुमार, राकेश कुमार,घनश्याम कुमार, अंशु कुमार, सागर कुमार, शिक्षक राजेश कुमार रवि आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




