मायागंज अस्पताल के कर्मियों ने जलायी एकीकृत पेंशन योजना की प्रति

Updated at : 28 Jan 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल के कर्मियों ने जलायी एकीकृत पेंशन योजना की प्रति

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के तहत

विज्ञापन

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के तहत मंगलवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोपगुट विशेष शाखा ने मायागंज अस्पताल में प्रदर्शन किया. ओपीडी परिसर के बाहर 24 जनवरी से लागू एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की प्रति जलाकर विरोध जताया. कर्मियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए एकीकृत पेंशन योजना की प्रति को सभी कार्यालयों में जलाया गया. मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार पांडेय एवं शशिकांत भूषण के निर्देश पर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार अगर योजना को लागू करती है तो सरकार पर साढ़े चार प्रतिशत अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. इससे ना तो सरकार को और ना ही कर्मचारियों को लाभ होगा. केंद्रीय सरकार ने यूपीएस में सुधार की बात कही थी, जिसे नहीं किया गया. किसी कारण अगर कर्मी वीआरएस लेते हैं तो उन्हें सेवानिवृत अवधि के बाद ही पेंशन मिलेगा. इसमें कई खामियां है. प्रदर्शन में संघ के सचिव अविनाश कुमार, मो सदरुद्दीन, राकेश कुमार अम्बष्ट, तपन कुमार, गुलाम कादिर, मेराज अंसारी, बंधु यादव, अशोक कुमार यादव, रजनीकांत, नर्मदेश्वर तिवारी, विनोद सिंह, चंद्रभानु सिंह, योगेश्वर तांती, सियाराम प्रसाद, सुधीर दास, आलोक कुमार, दिलीप यादव, सिरो साह, सविता कुमारी, अनिता कुमारी, अर्चना कुमारी, कल्पना कुमारी, अर्चना रानी, गिरिजा कुमारी, पूजा कुमारी, अंजलि कुमारी, रेणु कुमारी, शिम्पु कुमारी, निशा रानी सहित कई अस्पताल कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन