Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब

वैभव सूर्यवंशी (Photo: Insta)
Video : राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 78 रन ठोक दिए, जिसकी बदौलत टीम ने Royal Challengers Bengaluru को 6 विकेट से हरा दिया. इस बीच वैभव का एक वीडियो सामने आया है. देखें उन्होंने अपने आउट होने को लेकर क्या कहा.
Video : आइपीएल का मैच नंबर 16 गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि आप डिसमिस होने के बाद इतने अपसेट क्यों हो जाते हो? इस सवाल का जवाब उन्होंने जोरदार ढंग से दिया. वैभव ने कहा कि सर यदि मैं विकेट पर रहूंगा तो 10 से 20 रन ज्यादा बना सकता हूं. चाहे हम चेज कर रहे हों या टारगेट सेट कर रहे हों, दोनों ही स्थिति में. लूज शॉट खेलकर यदि मैं आउट हो जाता हूं तो मुझे बहुत अफसोस होता है. मेरे आउट होने से टीम को मइनेस चला जाता है. इस वजह से मैं थोड़ा अपसेट हो जाता हूं. अफसोस होता है कि मैं और लंबा खेल सकता था. देखें वीडियो.
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने शानदार और तेज शुरुआत दिलाई. वैभव ने केवल 15 बॉल में अपनी फिफ्टी (50 रन) पूरी की. वैभव ने कुल 26 बॉल का सामना करते हुए 78 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बनाए.
यह भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










