झारखंड में मौसम लेगा करवट, तापमान में 7 डिग्री तक उछाल की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather News

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: झारखंड में बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है. बता दें, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश थी, तेज हवा और गरज के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था. राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान भी सामान्य था, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है और आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने वाली है. 

मौसम विभाग के अनुसार 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. 

सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर 

राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया है. रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सरायकेला का रहा है. यहां और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस  और मेदनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है. 

11 से 14 रांची में ऐसा रहेगा मौसम 

रांची के लिए जारी किए गए मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अगले दिन, 12 अप्रैल को गर्मी थोड़ी बढ़ेगी और तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, 14 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी महसूस की जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. कुल मिलाकर राजधानी रांची में इन चार दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola