वरूथिनी एकादशी 2026: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, श्रीहरि की कृपा से पाएं सुख-समृद्धि

Updated at : 11 Apr 2026 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2026

भगवान विष्णु

Varuthini Ekadashi 2026: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, वरूथिनी एकादशी पर जातक को अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना चाहिए. उनका कहना है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साथ ही कुंडली के ग्रह दोषों से भी राहत मिलती है.

विज्ञापन

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है. इसे हर वर्ष वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन दान का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि दान करने से ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पूजा का फल बढ़ता है.

राशि अनुसार दान

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों को इस दिन लाल रंग की वस्तुओं या कपड़ों का दान करना चाहिए. कहते हैं इससे मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस दिन वृषभ राशि वाले जातक मिश्री, सफेद रंग की वस्तुएं या इत्र का दान कर सकते हैं. इससे धन आगमन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को इस दिन हरे रंग की वस्तुएं और कपड़े दान करने चाहिए. इससे बुध ग्रह और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है.

कर्क राशि: चंद्रमा की राशि होने के कारण कर्क राशि वालों को सफेद रंग की वस्तुएं, जैसे दूध या चावल, दान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को गुलाबी रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और दैनिक जीवन की रुकावटें समाप्त होती हैं.

कन्या राशि: व्यापार में उन्नति के लिए कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरे या आसमानी रंग की वस्तुएं या मौसमी फल दान करना चाहिए. इससे बुध ग्रह का शुभ प्रभाव मिलता है.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को चीनी, साबुत मिश्री या शरबत बनाकर लोगों को पिलाना चाहिए. इससे रुके हुए कार्य पुनः आरंभ होते हैं और जीवन में प्रगति होती है.

वृश्चिक राशि: इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े दान करने चाहिए. इससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है.

धनु राशि: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातकों को पीले रंग की वस्तुएं, जैसे चने की दाल या हल्दी, दान करनी चाहिए.

मकर राशि: इस दिन मकर राशि के जातकों को काले तिल का दान करना चाहिए. इससे शनि देव और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है और कष्टों का निवारण होता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबड़ें: Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola