bhagalpur news. राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू अगले माह आ सकती हैं टीएमबीयू

Updated at : 12 May 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू अगले माह आ सकती हैं टीएमबीयू

राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू अगले माह टीएमबीयू आ सकती हैं. वह विवि में शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर सकती हैं.

विज्ञापन

भागलपुर राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू अगले माह टीएमबीयू आ सकती हैं. वह विवि में शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर सकती हैं. टीएमबीयू प्रशासन ने इसे लेकर याेजना तैयार की है. इस बाबत राष्ट्रपति का कार्यक्रम लेने के लिए संपर्क किया गया, ताे कुलपति प्राे जवाहर लाल काे 24 मई काे दिल्ली बुलाया गया है. जहां 26 मई काे राष्ट्रपति भवन में वह राष्ट्रपति काे आमंत्रण पत्र देंगे. उनके साथ रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे भी शामिल होंगे. रजिस्ट्रार ने कहा कि शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह तय कर ली गयी है. विवि के गार्डन में मिट्टी की भराने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि 22 मई काे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 26 काे राष्ट्रपति भवन जायेंगे. राष्ट्रपति ने आमंत्रण पर सहमति प्रदान करती है. बताया जा रहा है कि पूर्व में कुलपति ने कहा था कि एक बार कुलाधिपति के साथ कुलपतियों की मुलाकात राष्ट्रपति से हुई थी. उस दौरान राष्ट्रपति ने कहा था कि अपने विवि में तिलकामांझी के लिए कुछ कीजिये. तभी से यहां इस तरह के कार्यक्रम की याेजना बनायी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन