सन्हौला थाना को सौगात: एसएसपी ने नये भवन के लिए का किया भूमि पूजन, महिला बैरक का भी हुआ उद्घाटन

भूमि पूजन में शामिल एसएसपी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
Sanhaula Police Station : भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने सन्हौला में 20 महिला सिपाहियों के नए बैरक का उद्घाटन किया. इसके साथ ही, 6.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए थाना भवन का भूमि पूजन भी किया गया, जिससे पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
Sanhaula Police Station : भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित 20 महिला सिपाहियों के नए बैरक का विधिवत उद्घाटन किया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़ा और फीता काटकर भवन को पुलिस विभाग को समर्पित किया. इस बैरक के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके कार्य निष्पादन में भी सुविधा मिलेगी.
6.38 करोड़ रुपये से बनेगा नया थाना भवन
इसके बाद एसएसपी सन्हौला थाना परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने 6.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए थाना भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित पूजा-अर्चना में एसएसपी स्वयं मुख्य यजमान बने. भूमि पूजन क्षेत्र के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान बालमुकुंद झा के मुखारविंद से उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ.
पुलिस व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
नया थाना भवन बनने के बाद सन्हौला थाना की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन पुलिसकर्मियों के कार्य संचालन को आसान बनाएगा और आम लोगों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी. पुलिस विभाग लगातार अपने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है.
अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद
भूमि पूजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक अभियंता शशि शेखर, कनीय अभियंता निजानंद मंडल, संवेदक ब्रजेश कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम धार्मिक और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने नए भवन के निर्माण को क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










