सावन में हर रविवार चलेगी दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी मेला स्पेशल, बढ़नी-देवघर समेत कई ट्रेनों का ऐलान

विज्ञापन
कांवरिया स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर.

कांवरिया स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर.

Shravani Mela Train News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. बढ़नी-देवघर, जयनगर, रक्सौल और इतवारी से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी पाएं.

विज्ञापन

Shravani Mela Train News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है. पूरे सावन माह में भागलपुर से दानापुर जाने वाली दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस हर रविवार को श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में संचालित होगी. इसके अलावा बढ़नी, देवघर, जयनगर, आसनसोल, रक्सौल और इतवारी के बीच भी कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.

श्रावणी मेला अवधि में सुल्तानगंज स्टेशन पर सभी ट्रेनों का होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार भागलपुर से दानापुर जाने वाली दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में अपने नियमित मार्ग और निर्धारित समय पर चलेगी. वहीं श्रावणी मेला अवधि में सुल्तानगंज स्टेशन पर सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे कांवरियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

बढ़नी-देवघर के बीच रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़नी और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 05028 बढ़नी-देवघर स्पेशल 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 05027 देवघर-बढ़नी स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक रोजाना संचालित होगी. यह ट्रेन मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

जयनगर, आसनसोल और रक्सौल से भी मिलेगी सीधी सुविधा

रेलवे ने 05597/05598 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 05545/05546 रक्सौल-देवघर मेला स्पेशल भी सप्ताह में तीन दिन चलेगी. इन ट्रेनों का ठहराव बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा. यात्रियों के लिए जनरल और स्लीपर श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें : रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल का बांका और बाराहाट में ठहराव, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

इतवारी-मधुपुर स्पेशल भी होगी संचालित

श्रावणी मेला के दौरान 08895/08896 इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार संचालित होगी और इसमें जनरल, स्लीपर तथा एसी चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी. ट्रेन का ठहराव चित्तरंजन स्टेशन पर भी होगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रेलवे का विशेष फोकस

रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को सुचारु रूप से संभालना और कांवरियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव से बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के लाखों श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला : कांवरियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जमालपुर से देवघर और सुल्तानगंज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन