श्रावणी मेला : कांवरियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जमालपुर से देवघर और सुल्तानगंज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
कावंरिया स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर.

कांवरिया स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर.

Shravani Mela Specia Train : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. जमालपुर से देवघर और सुल्तानगंज के लिए चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी.

विज्ञापन

Shravani Mela Specia Train : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इनमें दो स्पेशल ट्रेनें जमालपुर से संचालित होंगी, जबकि एक ट्रेन देवघर और गोड्डा के बीच चलेगी. इससे कांवरियों और अन्य यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक सुगम होगी.

जमालपुर-देवघर मेला स्पेशल हर रविवार चलेगी

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि 03442 डाउन जमालपुर-देवघर मेला स्पेशल एक्सप्रेस तथा 03431 अप देवघर-जमालपुर मेला स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी. यह ट्रेन सुबह 5:10 बजे जमालपुर से रवाना होकर 6:05 बजे सुल्तानगंज, 6:50 बजे भागलपुर और 8:38 बजे बांका पहुंचेगी. प्रत्येक स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी.

वापसी में यही ट्रेन उसी दिन दोपहर 3:45 बजे देवघर से रवाना होगी. यह शाम 5:10 बजे बांका, रात 8:03 बजे भागलपुर, 8:55 बजे सुल्तानगंज और रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में भी सभी प्रमुख स्टेशनों पर पांच-पांच मिनट का ठहराव रहेगा.

29 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी जमालपुर-सुल्तानगंज डेमू स्पेशल

श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा के लिए 03480/03479 जमालपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर डेमू स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी. इस अवधि में यह ट्रेन कुल 33 फेरे लगाएगी.

03480 डाउन डेमू स्पेशल रात 12:05 बजे जमालपुर से रवाना होगी और रतनपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर रोड तथा गनगनिया स्टेशनों पर एक-एक मिनट रुकते हुए रात 1:15 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी.

वापसी में भी मिलेगी देर रात यात्रा की सुविधा

03479 अप सुल्तानगंज-जमालपुर डेमू स्पेशल रात 1:30 बजे सुल्तानगंज से रवाना होगी. यह गनगनिया, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर और रतनपुर स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के बाद रात 2:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी. देर रात संचालित होने वाली यह सेवा विशेष रूप से कांवरियों और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी.

श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने पर रेलवे का फोकस

रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. विशेष ट्रेनों के संचालन से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा.

ये भी पढ़ें : पटना, गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और रूट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन