पटना, गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और रूट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: बिहार में जल्द ही श्रावणी मेले की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले रेलवे ने खास तोहफा दिया है. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. गोरखपुर, पटना के रास्ते ये ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास निर्णय लिया है. पूर्वी रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. एक जोड़ी आसनसोल और पटना के बीच चलेगी और दूसरी आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेगी. इन सेवाओं से श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

खास बात यह है कि दोनों विशेष ट्रेनें जसीडीह स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. ट्रेन संख्या 03511 (आसनसोल-पटना) 29 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक हर रोज चलेगी, जो आसनसोल से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 2:30 बजे पटना पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 03512 (पटना-आसनसोल) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक हर रोज चलेगी, जो पटना से सुबह 3:30 बजे खुलेगी करेगी और दोपहर 1 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेंगी.

आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलेगी ट्रेन

इसी तरह से ट्रेन संख्या 03527 (आसनसोल-गोरखपुर) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक हर रोज चलेगी. यह रात 9 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03528 (गोरखपुर-आसनसोल) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक हर रोज चलेगी. यह शाम 4:15 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों विशेष ट्रेनों में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) के डिब्बे होंगे. इन नई ट्रेनों के शुरू होने से जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और भी आसान हो जाएगी और भीड़भाड़ में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read: विधानसभा मॉनसून सत्र: RJD नेता बोले- बेटियां स्कूल छोड़ रहीं इसकी चिंता नहीं, लेकिन बिल्डिंग को भगवा रंग देंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन