भागलपुर में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में चला सघन सत्यापन अभियान

Updated:
विज्ञापन
hotel restaurant or lodge ki jaanch Karti Bhagalpur police | Prabhat Khabar Network

hotel restaurant or lodge ki jaanch Karti Bhagalpur police | Prabhat Khabar Network

भागलपुर में पुलिस ने देर रात होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन सत्यापन अभियान चलाया. इसका मुख्य उद्देश्य आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित कर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करना था. पुलिस ने संचालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

विज्ञापन

भागलपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर शुक्रवार देर रात जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टरों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में सघन निरीक्षण एवं सत्यापन अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य आगंतुकों का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना था.

आगंतुकों का सत्यापन, रजिस्टरों की हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरे आगंतुकों का सत्यापन किया. साथ ही होटल रजिस्टरों की जांच कर दर्ज विवरणों का मिलान किया गया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई.

होटल संचालकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं धर्मशाला संचालकों को प्रत्येक आगंतुक का पहचान-पत्र सत्यापित कर उसका अभिलेख सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा गया.

जनसुरक्षा के लिए अभियान रहेगा जारी

भागलपुर पुलिस ने बताया कि जिले में विधि-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के सघन जांच एवं सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस ने सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन