रंगरा प्रखंड में 1600 लोगों का राशन कार्ड से नाम कटा, गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न संकट

Updated:
विज्ञापन

पीडित परिवार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रंगरा प्रखंड में 1600 लोगों के राशन कार्ड से नाम कटने से गरीब परिवारों के सामने गंभीर खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया है. सरकारी राशन बंद होने से उन्हें बाजार से महंगा अनाज खरीदना पड़ रहा है. पात्र लाभुकों के लिए नाम जुड़वाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Ration Card: रंगरा प्रखंड में राशन कार्ड से नाम कटने के कारण कई गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है. प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के नाम राशन कार्ड से हटने की शिकायतें सामने आई हैं. प्रभावित परिवारों का कहना है कि सरकारी राशन बंद होने से उन्हें महंगे दाम पर बाजार से अनाज खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

विज्ञापन

मजदूर परिवार पर बढ़ा संकट

बैसी निवासी मु. एजाज ने बताया कि उनके परिवार में छह सदस्य हैं और वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. राशन लेने के दौरान उन्हें पता चला कि उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है. इसके बाद उन्होंने संबंधित कार्यालय में संपर्क किया, लेकिन अब तक उनका नाम दोबारा नहीं जोड़ा जा सका है. उन्होंने कहा कि सरकारी राशन नहीं मिलने से परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है.

1600 लोगों का नाम हटने की जानकारी

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार रंगरा प्रखंड में करीब 1600 लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया गया है. इससे बड़ी संख्या में पात्र परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें खाद्यान्न के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है.

विशेष अभियान के तहत जोड़े जाएंगे पात्र लाभुक

इस संबंध में रंगरा प्रखंड की बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि पूरे बिहार में पात्र लोगों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिन लोगों का नाम किसी कारणवश कट गया है और वे पात्र हैं, वे प्रपत्र 'क' (Form-K) भरकर आवेदन करें.

जांच के बाद जोड़ा जाएगा नाम

Ration Card: बीडीओ ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पूरे बिहार में एक करोड़ पात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है.

और पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन