चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

श्रधांजलि अर्पित करते सामाजिक कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

विज्ञापन

भागलपुर में गुरुवार को अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. आदमपुर चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल पर नर सेवा नारायण सेवा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मंडल ने की, जबकि विषहरी पूजा केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत शिव शक्ति दरबार के महंत अरुण बाबा द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई. दुर्गानंद झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए जिला विधिक संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने कहा कि शहीदों का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए.

समरस समाज के पक्षधर थे चंद्रशेखर आजाद

समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जातिवाद, धर्मवाद और व्यक्तिवाद के विरोधी थे. उनका सपना समरस और समानता पर आधारित समाज का निर्माण करना था. उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता, कमल जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अधिवक्ता जयप्रकाश यादव व्यास, भाजपा नेता बंटी यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आनंद कुमार उर्फ टुनटुन शाह, आरएसएस पदाधिकारी अजीत घोष, उमा घोष, संगीता सिन्हा, राजीव शर्मा, शिव कुमार सिंह, अश्विनी कुमार जोशी मोंटी, निरंजन चंद्रवंशी, सुबोध सिंह चंदेल, योगेंद्र चौधरी, गुड्डू राय, उपेंद्र दास, विवेक यादव, गोपाल, राजेश, पुरण, राजदीप कुमार, शशि शंकर राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

और पढ़ें: सधुआ-चापर-मदरौनी सड़क बदहाल, 25 हजार आबादी की बढ़ी मुश्किलें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन