सधुआ-चापर-मदरौनी सड़क बदहाल, 25 हजार आबादी की बढ़ी मुश्किलें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवगछिया अनुमंडल की सधुआ-चापर-मदरौनी सड़क जर्जर हालत में है, जिससे करीब 25 हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बाढ़ से बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाली इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Road News: भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल स्थित रंगरा प्रखंड में सधुआ-चापर-मदरौनी सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है. यह सड़क दो पंचायतों के करीब 25 हजार लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से जोड़ती है, लेकिन जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

हर साल बाढ़ में टूट जाती है सड़क

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क लो-लैंड क्षेत्र में बनी है. हर वर्ष बाढ़ का पानी आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है. उनका कहना है कि निर्माण के दो वर्ष भी पूरे नहीं होते कि सड़क फिर से टूटकर गड्ढों में बदल जाती है, जिससे आवाजाही कठिन हो जाती है.

मरीजों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि रंगरा चौक, थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है. गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मेंटेनेंस अवधि के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क अभी भी मेंटेनेंस अवधि में है, इसके बावजूद ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई जा रही है. लोगों ने विभाग के कनीय अभियंता और कार्यपालक अभियंता पर लापरवाही तथा मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Road News: ग्रामीण शमीम अख्तर, मनोज पासवान, संतोष कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन