पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट के लिए 160 एकड़ जमीन चिह्नित, चार अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Apr 2026 8:39 PM

विज्ञापन

पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट (AI फोटो)

Power Project: पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. कुल 160 एकड़ से ज्यादा जमीन चिन्हित की गई है. इससे 288 किसान प्रभावित होंगे. सामाजिक प्रभाव आकलन भी जारी है.

विज्ञापन

Power Project: पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर प्लांट के लिए रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण का काम अब तेज होने वाला है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. भू-अर्जन विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 160.43 एकड़ जमीन चिह्नित की है. इस परियोजना के तहत पीरपैंती अंचल के सात मौजों खिदरपुर, इमामनगर, बसंतपुर, ककरघट, हरिणकोल, महेशराम और चौधरी बसंतपुर में जमीन ली जाएगी. इन सभी इलाकों के करीब 288 किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में शामिल होगी.

4 अप्रैल तक पूरा होगा काम

सबसे ज्यादा जमीन बसंतपुर मौजा से ली जा रही है. यहां करीब 65.99 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जिससे लगभग 100 किसान प्रभावित होंगे. सबसे कम जमीन महेशराम मौजा से ली जा रही है, जहां सिर्फ एक किसान की करीब 1.56 एकड़ जमीन शामिल है. भू-अर्जन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) का काम भी किया जा रहा है, जिसे 4 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

किन- किन बातों का रखा जायेगा ध्यान

इस आकलन में कई अहम बातें देखी जाएंगी. जैसे जिन किसानों की जमीन ली जा रही है. उनसे बातचीत की जाएगी, इलाके का निरीक्षण होगा, लोक सुनवाई आयोजित की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कितने परिवार इस परियोजना से प्रभावित होंगे. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि कौन-कौन सी जमीन और संपत्तियां प्रभावित होंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. कोशिश यही है कि प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो और लोगों को कम से कम परेशानी हो. इस रेलवे कॉरिडोर और सड़क के बनने से इलाके में उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा. साथ ही पावर प्लांट के लिए जरूरी संसाधनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट

जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल तक कैंसिल, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन