Bhagalpur news बीडीओ ने जणगणना कार्यों को लेकर की बैठक

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 19 May 2026 12:43 AM

विज्ञापन

ट्राइसेम भवन में प्रमुख सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने जनगणना कार्यों को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

पीरपैंती ट्राइसेम भवन में प्रमुख सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने जनगणना कार्यों को लेकर बैठक की. भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संबंधी कार्यों में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिया. बैठक में सभी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि प्रगणक और सुपरवाइजर के साथ मिलकर जनगणना कार्यों को तेजी से संपन्न कराने की दिशा में सहयोग करें. उन्होंने बताया कि जनगणना कार्यों को लेकर पहला चरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं. कई पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत में जल नल की खराब हालत को लेकर बीडीओ से शिकायत की. उन्होंने जेई को इससे संबंधित निर्देश दिया.

इस्माईलपुर के परबत्ता व लक्ष्मीपुर में लगेगा सहयोग शिविर

बिहार सरकार के निर्देश पर मंगलवार को इस्माईलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत सरकार भवन व परबत्ता के पंचायत भवन के निकट शिव मंदिर प्रांगण में सहयोग शिविर लगेगा. जानकारी बीडीओ अमरजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिविर में आम लोगों की समस्या का समाधान होगा. शिविर में जिला मुख्यालय से वरीय अधिकारी व पुलिस अधिकारी आम लोगों की समस्या का समाधान करेंगे.

सहयोग शिविर को ले नोडल पदाधिकारी नामित

बिहार सरकार के निर्देशानुसार गोपालपुर प्रखंड के दो पंचायतों अभिया पचगछिया में प्रथम पाली तथा मकंदपुर पंचायत में दूसरी पाली में सहयोग शिविर लगेगा. सीओ रौशन कुमार ने अभिया पचगछिया के लिए राजस्व कर्मचारी रामजपो कुमार व मकंदपुर पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार को नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया है. अभिया पचगछिया में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को आनलाइन करने के लिए डाटा आपरेटर अभिनव कुमार व मकंदपुर पंचायत के लिए डाटा आपरेटर राजकुमार वर्मा को पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन