रजिस्ट्रार, कॉलेज इंस्पेक्टर व टीएनबी प्राचार्य पर एफआइआर कराने की मांगी अनुमति

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2020 2:15 AM

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में कर्मियों को काम व वेतन से रोकने का मामला फिर से गरमाने लगा है. सितंबर 2019 में जिन 14 कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी. मामले में कुमार आशुतोष राजेश ने अब राजभवन व टीएमबीयू के कुलपति से टीएमबीयू के रजिस्ट्रार, कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस व टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पर एफआइआर करने की अनुमति मांगी है.

विज्ञापन

भागलपुर: टीएनबी कॉलेज में कर्मियों को काम व वेतन से रोकने का मामला फिर से गरमाने लगा है. सितंबर 2019 में जिन 14 कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी. मामले में कुमार आशुतोष राजेश ने अब राजभवन व टीएमबीयू के कुलपति से टीएमबीयू के रजिस्ट्रार, कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस व टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पर एफआइआर करने की अनुमति मांगी है. कुमार आशुतोष राजेश ने कहा है कि जब उन्होंने अपनी सेवा से जुड़ी जानकारी आरटीआइ में जरिये मांगी तो टीएमबीयू ने वैसे पत्र का जिक्र किया जो जारी ही नहीं हुआ था.

शिक्षा सचिव के जिस निर्देश का हवाला देकर उन्हें काम से रोका गया है. उस केस में वह शामिल ही नहीं थे. मामले में पहली बार कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस का नाम आया है. पहले सिर्फ रजिस्ट्रार व टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पर ही जान बूझकर कर्मियों को काम से रोकने का निर्देश जारी करने का आरोप लगता रहा था. आशुतोष राजेश ने पूरे मामले में जांच की भी मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन