Bhagalpur News: बैंक की विभिन्न आकर्षक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं लोग

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 11 Mar 2025 11:24 PM

विज्ञापन

यूको बैंक की ओर से बांका में लगा विशेष ऋण शिविर

विज्ञापन

यूको बैंक की ओर से बांका में लगा विशेष ऋण शिविर

वरीय संवाददाता, भागलपुर

यूको बैंक की ओर से मंगलवार को बांका समाहरणालय में ऋण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांका डीएम अंशुल कुमार ने बड़ी संख्या में जिले के लाभार्थियों को ऋण संस्वीकृत करने पर जिले के अग्रणी बैंक यूको बैंक की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे ऋण संस्वीकृति कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए. उन्होंने आह्वान किया कि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अधिकतम ऋण संस्वीकृत कर जनता को लाभ पहुंचाएं. डीडीसी अंजनी कुमार ने ऋण आवेदनों के तत्काल निपटान एवं जरूरतमंद लोगों को ऋण संस्वीकृति पर जोर दिया.

उप महाप्रबंधक घनश्याम परमार ने कहा है कि यूको बैंक के पास कृषि, एमएसएमई, रिटेल आदि क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं है. ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे बैंक की विभिन्न आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने जीवन को समृद्ध करें. अंचल प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला ने कहा कि बैंक अपनी 30 शाखाओं के साथ बांका जिले में अग्रणी बैंक के रूप में आम जनता की सेवा कर रहा है. डीएम ने कई ग्राहकों को ऋण संस्वीकृति पत्र प्रदान किया. बांका जिले के अंतर्गत यूको बैंक की शाखाओं द्वारा एमएसएमई, कृषि एवं रिटेल क्षेत्र के अंतर्गत 433 खातों में 23 करोड़ रुपये ऋण संस्वीकृत किये गये हैं.

कार्यक्रम में डीडीसी बांका अंजनी कुमार, यूको बैंक प्रधान कार्यालय कोलकाता के उप महाप्रबंधक घनश्याम परमार, अंचल प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, एसडीसी बैंकिंग बांका शंभु पटेल, उप अंचल प्रमुख हेमंत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, बांका कुमारेश बिहारी शरण, डीपीएम राकेश कुमार, यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक पंकज कुमार तिवारी, सचिन यादव, सुनील पात्रो, शैलेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक ग्राहक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन