bhagalpur news. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए बनाये गये नौ केंद्र
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 12:36 AM
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी. इसे लेकर जिले में नाै परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी. इसे लेकर जिले में नाै परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस वर्ष 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य बोर्ड ने तय किया है. इसके लिए कॉपी जांच प्रक्रिया में बड़े बदलाव किये गये हैं. बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए पहले से दोगुने शिक्षकों को कॉपी जांच में लगाने का निर्णय लिया है. जहां पहले कॉपियों की जांच में 12 या उससे अधिक दिन लगते थे, वहीं अब इसे आठ से 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है. गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को पहले की तुलना में कम उत्तर पुस्तिकाएं सौंपी जायेंगी. शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए छोटे-छोटे निर्देशात्मक वीडियो भी तैयार किये गये हैं. साथ ही मूल्यांकनकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बोर्ड ने स्कूलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










