21 दिनों तक मौत से लड़ते रहे बौकू यादव, आखिरकार तोड़ दिया दम

Updated:
विज्ञापन
21 दिनों तक मौत से लड़ते रहे बौकू यादव, आखिरकार तोड़ दिया दम

Bhagalpur News : साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि 21 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष चलता रहा. आखिरकार मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

भागलपुर के रंगरा क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बौकू यादव की सड़क हादसे के 21वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई. चार मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लंबे इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

काम से लौटने के दौरान हुआ था हादसा

भागलपुर. रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर सरस्वती स्थान के पास रहने वाले बौकू यादव (65) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया गया कि बौकू यादव चापाकल लगाने का काम करते थे.चार मई को वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव से काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

कई अस्पतालों में चला इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.इसके बाद छह मई को परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया. यहां करीब तीन सप्ताह तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बौकू यादव की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

घटना के बाद बरारी कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. वहीं परिजन अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन