सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां, सेंट टेरेसा स्कूल के पास घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : सोमवार को सड़क हादसे में घायल हुए रिज़वी पप्पू जिंदगी की जंग हार गए. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद घर में मातम पसरा है.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट
भागलपुर के सेंट टेरेसा स्कूल के समीप नवनिर्मित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान इसाकचक थाना क्षेत्र निवासी रिज़वी पप्पू के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.सेंट टेरेसा स्कूल के पास हुआ था हादसा
भागलपुर. शहर के सेंट टेरेसा स्कूल के समीप स्थित नवनिर्मित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिज़वी पप्पू (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक इसाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा रेलवे पुल के पास पूरब टोला के रहने वाले थे.पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, कई जगह चला इलाज
हादसे के बाद पुलिस घायल अवस्था में रिज़वी पप्पू को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंची. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की सलाह दी. इसके बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर गए.चिकित्सकों ने ऑर्थोपेडिक और सर्जिकल जांच की जरूरत बताई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई.“फोन पर मिली थी हादसे की सूचना”
मृतक के भांजे एमडी रजा ने बताया कि दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच हुई थी. दोपहर करीब 12 बजे फोन पर हादसे की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.परिवार के इकलौते कमाने वाले थे रिज़वी पप्पू
परिजनों के अनुसार रिज़वी पप्पू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं. अचानक हुई मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है. लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. हादसे को लेकर आगे की जांच जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










