Bhagalpur news नवभारत क्रिकेट अकादमी औऱ मात्रिका ट्रेडर्स ने जीते अपने मैच

Updated at : 06 Mar 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news नवभारत क्रिकेट अकादमी औऱ मात्रिका ट्रेडर्स ने जीते अपने मैच

नवभारत क्रिकेट अकादमी और दूसरे मुकाबले में मात्रिका ट्रेडर्स की टीम अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हरा कर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

मवि रामपुर के खेल मैदान में चल रहे विक्रमशिला प्रीमियर लीग सीजन वन में बुधवार को दो मुकाबला खेला गया. पहले मुकाबले में नवभारत क्रिकेट अकादमी और दूसरे मुकाबले में मात्रिका ट्रेडर्स की टीम अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हरा कर जीत दर्ज की. पहला मुकाबला नवभारत क्रिकेट अकादमी और स्टार इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें नवभारत क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. स्टार इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 190 रन बनायी. नवभारत क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नवभारत क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज भोलू को दिया गया. दूसरा मुकाबला मात्रिका ट्रेडर्स और टार्जन रॉक्स के बीच खेला गया. टॉस जीत टार्जन रॉक्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मात्रिका ट्रेडर्स पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 225 रन का लक्ष्य दिया.टार्जन रॉक्स ने बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में 110 रन सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मात्रिका ट्रेडर्स के बल्लेबाज प्रभात कुमार मंटू को दिया गया. निर्णायक गौरव और श्रवण यादव थे. कमेंट्री कृष्णा सिंह ने की. थांगता खेल में कहलगांव से चार खिलाड़ी शामिल खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के थांगता खेल का प्रशिक्षण शिविर में बिहार के कुल 12 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है. बिहार थांगता संघ के महासचिव विकास कुमार झा ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 खेल होंगे, जो 10 से 13 मई तक आयोजित होगा. बिहार के कुल 12 खिलाड़ियों में कहलगांव एनटीपीसी सेंट जोसेफ स्कूल की माहिका कुमारी, भूमिक राज और केंद्रीय विद्यालय की आकांक्षा सिंह और पीरपैंती की सुवाक्षी सरगम का प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है. इन खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल से नौ फरवरी को लखीसराय की खेल भवन में किया गया था. आठ चयनित खिलाड़ी हैं. चार सुरक्षित खिलाड़ी हैं. महासचिव ने बताया कि इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले कई बार बिहार के लिए पदक जीत कर लाये हैं. इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से मणिपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो प्रशिक्षण सारंगथेम टिकेन सिंह और अहंथेम माया चानू की नियुक्ति की गयी है. ट्रेनिंग कैंप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण भापु से बिहार सरकार की ओर से राज्य खेल अकादमी राजगीर नालंदा में लगाया गया है. सभी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चार मार्च से दो मई तक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन