बिहार: भागलपुर में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, संदिग्ध मौत मामले की जांच करेगी पुलिस
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 26 Apr 2024 12:41 PM
बिहार के भागलपुर में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. जानिए क्या है पूरा मामला..
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव स्थित महादेव पोखर के पास शुक्रवार सुबह अधेड़ का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पास के ही बिशनपुर जिच्छो गांव निवासी मनोज यादव (50) के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे. जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मजदूर का शव मिला, फैली सनसनी
मृतक के साला बासुकी यादव ने बताया कि मनोज यादव गिरधारी साह सब्जी मंडी में मोटिया मजदूरी करता था. हर दिन की तरह गुरुवार सुबह भी वह सुबह 4 बजे घर से सब्जी मंडी के लिए निकला था. पर देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. मनोज फोन नही रखता था, इस वजह से उसे बात नही हो सकी थी. उसके साथ काम करने वालों से बात करने पर पता चला कि शाम के वक्त काम खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकल गया था.
मौत मामले की जांच करेगी पुलिस
मृतक की पत्नी नीलम देवी शुक्रवार सुबह पाने पति को खोजती हुई सब्जी मंडी गई, पर कुछ पता नही चला. सुबह करीब 7 बजे महादेव पोखर के पास शव मिलने का हल्ला हुआ. जब परिजन वहां पहुंचे तो शव की पहचान मनोज के रूप में की. मृतक के शरीर पर कहीं भी किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिला है. परिजनों ने बताया कि मौत की वजह हत्या है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा. मृतक के तीन बेटे हैं. तीनों गांव में ही रहकर मवेशी चराते हैं. वहीं घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










