Bhagalpur. नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

नाथनगर पावर सब स्टेशन की मुख्य लाइन गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुलतानगंज से बंद रहेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. नाथनगर पावर सब स्टेशन की मुख्य लाइन गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुलतानगंज से बंद रहेगी. इसके कारण नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.सहायक विद्युत अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि टावर लाइन के माध्यम से ही नाथनगर पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति होती है, जो ट्रांसमिशन विभाग के अंतर्गत आती है. इसी वजह से टावर लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि इस दौरान आपूर्ति बंद रहेगी, हालांकि नाथनगर पावर सब स्टेशन के फीडरों को अन्य स्रोत से बिजली लेकर रोटेशन के आधार पर आपूर्ति की जायेगी.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन