श्रावणी मेला के पहले दिन लाखों कांवरिया ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगायी डूबकी, ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Updated:
विज्ञापन
बाबाधाम जाते कांवरियों की तस्वीर.

बाबाधाम जाते कांवरियों की तस्वीर.

Shravani Mela Traffic Update : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. लाखों कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए कांवरिया मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है. सुरक्षा, सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Shravani Mela Traffic Update : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मेले के पहले दिन लाखों कांवरिये सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कांवरिया मार्ग पर बड़े और छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है.

डीएम और एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने नमामि गंगे घाट, अजगैवीनाथ गंगा घाट, कांवरिया धर्मशाला, धांधी बेलारी कांवरिया सेवा शिविर सहित विभिन्न मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

देश-विदेश से पहुंचे लाखों शिवभक्त

बाबाधाम जाते कांवरिये.
बाबाधाम जाते कांवरिये.

मेले के पहले दिन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे. उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और गंगाजल भरकर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ पैदल और वाहनों से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए.

फोरलेन पर वाहनों का बढ़ा दबाव, लगा जाम

कांवरिया मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के कारण फोरलेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. इसके चलते मेले के पहले ही दिन कई स्थानों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही. जाम के कारण श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

सुरक्षा, सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. पीएचईडी विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन