Bhagalpur : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान

बिहार के ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाएं लगातार गरीब परिवारों के लिए बड़ी मुसीबत बन रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र से सामने आया है, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई और देखते ही देखते हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन
Bhagalpur :बिहार के ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाएं लगातार गरीब परिवारों के लिए बड़ी मुसीबत बन रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र से सामने आया है, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई और देखते ही देखते हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.

सबौर, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

सबौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनकित्ता पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में ब्रह्मदेव यादव के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के कारण घर में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

किसी के हताहत की सूचना नहीं

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गरीब परिवार के लिए घरेलू सामान का नुकसान बड़ी क्षति माना जा रहा है. घटना की सूचना बिहार अग्निशमन सेवा टीम को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया. बचाव दल में शामिल राजकुमार पासवान, मोहम्मद रुस्तम शाह और नवीन कुमार विकास ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और राहत कार्य में सहयोग किया.

Also Read: Bhagalpur: सदर अस्पताल में ओपीडी का शेड्यूल जारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन