Bhagalpur. सदर अस्पताल में ओपीडी का शेड्यूल जारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. सदर अस्पताल में ओपीडी का शेड्यूल जारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय

अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को समय पर इलाज और परामर्श उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. माॅडल अस्पताल- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए गुरुवार के लिए नया ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को समय पर इलाज और परामर्श उपलब्ध कराना है. विभागवार डॉक्टरों की तैनाती से ओपीडी सेवाएं अधिक सुचारू रूप से संचालित होंगी. अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों से निर्धारित समय पर ओपीडी में आने की अपील की है.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे.

गुरुवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

गुरुवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन