जेपी गंगा पथ पर दो वाहनों में टक्कर, सवार घायल
जेपी गंगा पथ पर दो वाहनों में टक्कर
Patna News: पटना के जेपी गंगा पथ स्थित सिविल कोर्ट के सामने उत्तरी लेन में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
Patna News: (नीतीश की रिपोर्ट) पटना के जेपी गंगा पथ स्थित सिविल कोर्ट के सामने उत्तरी लेन में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
आपके शहर में
सिविल कोर्ट के सामने हुई दुर्घटना, हादसे के बाद लगा जाम
टक्कर के कारण जेपी गंगा पथ पर दीघा से कृष्णा घाट लेन तक जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसपी
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी सागर कुमार मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया।
यातायात हुआ सामान्य
वर्तमान में सिविल कोर्ट के सामने यातायात पूरी तरह सामान्य हो चुका है और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
ALSO READ: श्रीश्री रविशंकर ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का वास्तविक अर्थ समझाया : विस अध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए