Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले पट

भागलपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ शिव मंदिर में गुरुवार तड़के धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा का आयोजन किया गया.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur. भागलपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ शिव मंदिर में गुरुवार तड़के धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत अनुष्ठान संपन्न हुआ. पूजा के दौरान पूरे मंदिर क्षेत्र में शिवभक्ति की गूंज सुनाई देती रही और श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आये.पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि मुख्य पुजारी पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरी विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी. अनुष्ठान के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये, जिससे बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.इस धार्मिक आयोजन में मंदिर प्रबंधन की ओर से बाल्मिकी सिंह ने सहयोग प्रदान किया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










