गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, मानसून की मेहरबानी का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

ए आई जेनरेटेड तस्वीर

Monsoon Rain Delay: भागलपुर में मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Monsoon Rain Delay: भागलपुर में मानसून के प्रवेश के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. सुबह छह बजे ही मौसम का मिजाज दोपहर जैसा महसूस होने लगा, जिससे सड़कों पर निकलने वाले लोग बेहाल दिखे.

सुबह से ही चुभने लगी धूप

गुरुवार की सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप का असर दिखने लगा. सुबह के समय ही तापमान और उमस में बढ़ोतरी महसूस की गई. लोगों का कहना है कि सुबह छह बजे का मौसम भी दोपहर 12 बजे जैसी तपिश का एहसास करा रहा था. गर्म हवाओं और उमस के कारण घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही है.

मानसून आया, लेकिन बारिश नहीं

बिहार में 11 जून को मानसून के प्रवेश की घोषणा हो चुकी है, लेकिन भागलपुर समेत कई इलाकों में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है. आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर दिख रही है, लेकिन बारिश की बूंदें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं. ऐसे में लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार बना हुआ है.

मौसम विभाग ने जताई देरी की आशंका

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में व्यापक मानसूनी बारिश शुरू होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं. फिलहाल मौसम में नमी तो बनी हुई है, लेकिन बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं. इससे उमस लगातार बढ़ रही है.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Monsoon Rain Delay: किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश नहीं होने का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. धान की खेती की तैयारी कर रहे कई किसान अब तक अपने खेतों में बीज नहीं डाल सके हैं. पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है. किसानों को उम्मीद है कि जल्द बारिश शुरू होगी, ताकि धान की बुआई का काम समय पर हो सके.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन