भागलपुर मंडी में सोना-चांदी की कीमतें 5 दिन से स्थिर, दलहन में दिखी तेजी

Updated:
विज्ञापन

ए आई जेनरेटेड तस्वीर

Bhagalpur Mandi Rate: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में पिछले 5 दिनों से सोना-चांदी के भाव स्थिर हैं, जबकि अरहर दाल और खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल आया है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Mandi Rate: भागलपुर की स्थानीय मंडियों में इस हफ्ते मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. पिछले 15 दिनों से सर्राफा बाजार में जारी भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार 5 दिनों से सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर टिकी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर, खाद्यान्न बाजार में कुछ प्रमुख दलहन और तेलहन उत्पादों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि सामान्य अनाज और खुदरा बाजार के अन्य सामानों के दाम अभी नियंत्रण में हैं.

सर्राफा बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर टिके हैं दाम

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार बाजार में कीमतें फिलहाल आसमान पर हैं. ताजा भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1.55 लाख (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1.40 लाख (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी: ₹2.30 लाख (प्रति किलोग्राम)

दलहन, अनाज और तेलहन मंडी के ताजा भाव

मंडी में कतरनी चावल अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा जो पहले 2400 रुपये का था, वह अब बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

विभिन्न खाद्य सामग्रियों की ताजा थोक एवं खुदरा दरें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

खाद्य सामग्रीदर (प्रति किलोग्राम/लीटर)
चना व मसूर दाल₹72
अरहर दाल₹120 से ₹130
मूंग दाल₹98
कलाई दाल₹105 से ₹115
आटा₹35
स्वर्णा चावल₹40

Bhagalpur Mandi Rate: शादी-ब्याह के सीजन में और बढ़ सकते हैं दाम

स्थानीय थोक विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में लगन (शादी-ब्याह के सीजन) और बाहरी मंडियों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कीमतों में और ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है. बाजार में मांग तेज होने की स्थिति में कुछ विशेष ब्रांडेड और चुनिंदा उत्पादों के दाम बढ़कर 1000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक भी पहुंच सकते हैं.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

फिलहाल खाद्यान्न बाजार में स्टॉक की कोई कमी नहीं है, जिससे आम उपभोक्ताओं को अरहर और तेल को छोड़कर बाकी रोजमर्रा की चीजों के लिए ज्यादा जेब नहीं ढीली करनी पड़ रही है.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन