PHOTOS: बिहार में मिनी गन फैक्ट्री की तस्वीरें, चोरी-छिपे तैयार हो रहा था हथियारों का जखीरा...

Updated at : 08 Sep 2023 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में मिनी गन फैक्ट्री की तस्वीरें, चोरी-छिपे तैयार हो रहा था हथियारों का जखीरा...

PHOTOS: बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस आए दिन कर रही है. खासकर मुंगेर और आसपास के जिलों में ये कारोबार तेजी से पसरा है. भागलपुर, मुंगेर, बांका, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय व अन्य जिलों में देखिए छापेमारी की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Mini Gun Factory: बिहार में आए दिन मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे होते रहे हैं. हाल के दिनों में मुंगेर में जब पुलिस ने छापेमारी की तो अलग-अलग जगहों पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया.

undefined

Mini Gun Factory: मुंगेर पुलिस ने हाल में ही मुफस्सिल थाना के बरदह दियारा में छापेमारी करके मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया. वहीं मुफस्सिल थाने की पुलिस ने जब इससे पहले तारापुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी की तो वहां भी हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया.

undefined

Mini Gun Factory: मुंगेर के पड़ोसी जिलों में भी अब मिनी गन फैक्ट्री का धंधा पसरता जा रहा है. हाल में ही शेखपुरा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया तो गिरफ्तार किए गए दो अपराधियों ने जमुई में भी हथियार बनने का खुलासा किया.

undefined

Mini Gun Factory: हाल में लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में एक के बाद एक करके कई मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे किए गए हैं.

undefined

Mini Gun Factory: लखीसराय में भी मिनी गन फैक्ट्री का हाल में ही जिला पुलिस व एसएसबी जवानों ने खुलासा किया. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के सलारपुर श्मशान घाट के पास छापेमारी करके मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया. एसटीएफ की सूचना पर यह कार्रवाई की गयी थी.

undefined

Mini Gun Factory: भागलपुर के कहलगांव, नाथनगर, नवगछिया समेत कई जगहाें पर हथियार बनाने के काले कारोबार का खुलासा हो चुका है. कहलगांव समेत कई जगहों की छापेमारी में मुंगेर के कारीगर पकड़े गए थे. वहीं नाथनगर में हथियार के साथ धराए सप्लायर ने जब राज उगले तो मोहल्ले के बीच में एक घर से मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन